उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में एकीकृत पेंशन योजना के तहत वृद्धजन नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना (UP Old Age Pension Yojana) की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत 60 वर्ष के ऊपर के वृद्धजन नागरिकों को पेंशन सुविधा प्रदान की जाती है। UP Old Age Pension Yojana Apply Online, Documents Required, and Eligibility Status के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
UP Old Age Pension Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को पेंशन सुविधा प्रदान की जाती है जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो तथा गरीबी रेखा के नीचे हो या उनकी वार्षिक आय अधिकतम शहरी क्षेत्र में रूपये 56460/- व ग्रमीण क्षेत्र में रूपये 46080 तक हो योजनांतर्गत पात्रता की श्रेणी में आते है। पात्र व्यक्तियों को प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में ₹1,000 प्रति माह सीधे भेजा जाता है। पेंशन हर क्वार्टर (3 माह) में बैंक खाते में भेजी जाती है।
उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹46080 (ग्रामीण क्षेत्रों में) तथा ₹56460 (शहरी क्षेत्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए।
- आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- निवास का विवरण
यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन (Apply Online)
- आवेदक को सबसे पहले एकीकृत पेंशन योजना की अधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको होमपेज पर राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन को सेलेक्ट करना होगा।

- अब आपको ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नयी विंडो खुलेगी।

- आप आपको अपना जनपद, निवास का प्रकार (शहरी/ग्रामीण), तहसील को सेलेक्ट करना होगा।

- अब आपको अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि, पिता का नाम, श्रेणी व मोबाइल नंबर भरना होगा।
- उसके बाद आपको अपना पूरा पता भरना होगा।
- पूरा पता भरने के पश्चात आपको अपनी बैंक का विवरण जैसे बैंक का नाम, बैंक की शाखा, खाता संख्या और आईएफएससी कोड भरना होगा।
- अगले चरण में आपको तहसीलदार द्वारा प्रमाणित आय प्रमाण पत्र का विवरण भरना होगा।
- अब आपको अपना रंगीन फोटो (20KB से कम) तथा आयु प्रमाण पत्र का पीडीएफ जो 200 KB से कम हो।
- अगले चरण में आपको घोषणा पत्र के टिक करके सबमिट की बटन पर क्लिक करना होगा।
- सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा रहेगा जिसके मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।
Pingback: UP OLD AGE Pension Status Check